मोबाइल फोन की बैटरी फटने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

रोहड़ू उपमंडल में आग के लिए कूड़ा जलाना गांव के लड़कों को भारी पड़ गया। कूड़े में आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ,जिसमे एक किशोर की जान चली गई।

घटना शनिवार की सुबह बशला पंचायत के झाल्टू गांव की है। विस्फोट में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिल के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अखिल और गांव के कुछ लड़कों ने आग जलाने के लिए कूड़ा एकत्रित किया था, इसमें मोबाइल की बैटरी मौजूद थी। आग लगते ही बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और फट गई।

बैटरी का एक टुकड़ा अखिल के गले से टकरा गया। हादसे में अखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल में ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

रोहड़ू के डीएसपी चमन लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि हादसा आग जलाते समय मोबाइल की बैटरी के फटने के कारण हुआ है। इस हादसे का शिकार हुए अखिल का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं इस मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ये भी माना जा रहा है कि पुलिस घटना में फॉरेंसिक जांच भी कर सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...