ज़िला में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा भांग उखाड़ो अभियान —उपायुक्त

--Advertisement--

Image

सरकारी और निजी भूमि पर उगे भांग के पौधों को किया जाएगा नष्ट, सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक सेवा संगठनों और पंचायती राज संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग 

चंबा – भूषण गूरूंग 

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि ज़िला में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भांग उखाड़ो अभियान चलाया जाएगा ।अभियान के तहत सरकारी और निजी भूमि पर उगे भांग के पौधों को नष्ट किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि जिला में भांग की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी और निजी भूमि पर भांग के पौधे भी उगे पाए जाते हैं । जिला प्रशासन इन पौधों को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इसके लिए सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक सेवा संगठनों और पंचायती राज संस्थाओं को अपने कार्य क्षेत्र में भांग के पौधों को नष्ट करने को कहा गया है ।

उन्होंने यह भी कहा कि अभियान की पूर्ण सफलता के लिए मुख्‍य वन अरण्‍यपाल, पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक उद्यान, उपनिदेशक कृषि , उप निदेशक उच्च शिक्षा, उप निदेशक आरंभिक शिक्षा , जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम , विद्युत परिषद ,ग्रामीण विकास विभाग , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग , जल शक्ति विभाग के जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...