अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को होंगे देशभर के एक लाख से अधिक विद्यालयों में कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में होगा भारत माता पूजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 अगस्त को देशभर के एक साथ एक लाख से अधिक विद्यालयों में भारत माता पूजन एवं सैनिक/स्वतंत्रता सेनानी परिवार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रो जे पी सिंघल ने बताया कि देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासंघ द्वारा एक लाख विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर शिक्षक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा देशभर में इन कार्यक्रमों के भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।

महासंघ के अखिल भारतीय महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा के अनुसार विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज जन के मध्य आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन लगाने वाले सेनानियों का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण किया जाएगा तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए इंडिया से भारत की ओर जाने का आह्वान करते हुए संकल्प लिया जाएगा ।

कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों के परिवार का सम्मान किया जाएगा तथा महासंघ की तरफ से विद्यालय को भारत माता की तस्वीर भेंट की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती का सामूहिक गायन होगा । विद्यालय में इस कार्यक्रम के आयोजन से ठीक पूर्व बस्ती/गांव के चौक में शिक्षक, विद्यार्थी एवं समाजजन एकत्र होंगे तथा देशभक्ति के उद्घोष लगाते हुए साथ विद्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचेंगे ।

हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉo हेमन्त शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी शैक्षिक संघ महाविद्यालय स्तर पर भारत माता पूजन एवं व्याख्यान तथा संघोष्ठियाँ करवाई जाएगी जिसके अंतर्गत इंडिया से भारत की ओर विषय तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजन हेतु विद्यालयवार व महाविद्यालय स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है तथा स्वतंत्रता की इस महोत्सव को मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...