कृषि विशेषज्ञों ने फसलों बारे किसानों को किया जागरूक

--Advertisement--

Image

नूरपुर/कांगड़ा – देवांश राजपूत 

नूरपुर विकास खंड के गांव ठाणा और मैहरका में राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला पालमपुर, विषयवाद विशेषज्ञ नूरपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व आत्मा परियोजना नूरपुर द्वारा बुधवार को संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान किसानों को सब्जियों में सफेद मक्खी, मक्की में फाल आर्मी वार्म तथा अन्य कीटों व बिमारियों के नियंत्रण हेतु एकीकृत जीव नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दी।

इसमें राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला द्वारा मित्र कीट खेतों में छोड़े गए तथा फीरोमोन ट्रैप खेतों में लगाए गए।

इस अभियान में नूरपुर स्थित विषयवाद विशेषज्ञ डा. सुनील दत्त शर्मा, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रधान विशेषज्ञ डा. पवन कुमार शर्मा, राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के प्रभारी डा. गौरव सूद, कृषि विकास अधिकारी डा. राजीव शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी डा. अंजु शर्मा, तकनीकी प्रबंधक आत्मा परियोजना मनीष जमवाल व हरजीत सिंह मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...