राखी थाली प्रतियोगिता में पार्वती स्वयं सहायता समूह नाणा से सुनीता कुमारी ने झटका प्रथम स्थान 

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है कि लोकल और वोकल चीजें व्यक्ति अपने प्रयोग में लाएं इसी कार्यक्रम के तहत विकास खंड नगरोटा सूरियां में शनिवार को विकास खंड कार्यालय द्वारा स्वयं सहायता से जुड़ी हुई महिलाओं की एक राखी थाली प्रतियोगिता करवाई गई।

इस प्रतियोगिता में अलग-अलग स्वयं सहायता समूह के लगभग 10 महिलाओं ने राखी थाली प्रतियोगिता तैयार की गई थी। सभी महिलाओं द्वारा एक से एक सुंदर राखी थाली प्रतियोगिता बनाई हुई थी। इस अवसर पर विकासखंड नगरोटा सूरियां की एल एस ईओ किरण गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने प्राप्त किए स्थान

इस प्रतियोगिता में पार्वती स्वयं सहायता समूह नाणा से सुनीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आर्यन स्वयं सहायता समूह को सुकनाडा से रेणु वाला द्वितीय तथा शांति दुर्गा स्वयं सहायता समूह कटोरा से मनोरमा एवं शांति तृतीय स्थान पर रही।

खंड विकास से एल एस ई ओ किरण गुलेरी के बोल

वहीं खंड विकास से एल एस ई ओ किरण गुलेरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के दिशा निर्देशों के अनुसार 1 अगस्त से 10 अगस्त तक राखी इवेंट मनाया जा रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों को जिला ग्रामीण विकास अधिकरण द्वारा उप जिला अधिकारियों को भेंट किया जाएगा।

सरकार द्वारा राखी के पवित्र त्यौहार पर राखी निर्मित करने वाली महिलाओं के लिए उत्साहवर्धन हेतु सरकार ने यह कदम उठाया हुआ है ।

आज स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और एक लघु उद्योग की तरह कार्य करके रोजगार प्राप्त कर रही हैं बहुत सी महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए छोटे-छोटे कार्य करके सामान बनाकर मार्केट में अपना सामान भेज रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...