कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश का नहीं था भाजपा से कोई‌ नाता – विनोद शर्मा

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कभी भी कोई संबध नहीं रहा है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति आज कांग्रेस में शामिल हुए है, उनका भाजपा से कोई‌ नाता‌ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश कुमार अभी आरटीए के भी सदस्य नहीं थे।

मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार पहले आरटीए के‌ सदस्य थे, लेकिन शराब तस्करी में नाम आने पर उन्हें हटा दिया गया‌ था। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी और अन्य तरीकों से पैसा‌‌ कमाता‌ है, ऐसे व्यक्ति तो पार्टी में‌ बिलकुल भी नहीं रखा‌ जाता।

उन्होंने कहा किए आज मुकेश कांग्रेस में। शामिल हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि वह आरटीए के सदस्य थे, सरासर भ्रामक है और भ्रमित करने वाली बात है।

उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार भाजपा के‌ किसी भी पद पर नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम‌ कर रहे थे।

उधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है और ना ही वह कभी विक्रम ठाकुर के करीबी रहे।

वह पिछले 2 वर्षों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहे थे और अब कांग्रेस में जाने के बाद उनका बयान आया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे या पदाधिकारी थे। उनका यह बयान तथ्यों से परे हैं और सरासर झूठ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...