स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से अटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

हमीरपुर जिले में उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक के पास एक निजी बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।

चालक के अनुसार बस अवाहदेवी से जाहू वाया चंबोह, बस्सी, मनोह रूट पर चलती है। बस्सी चौक से थोड़ा पीछे ही स्टेयरिंग फ्री होने से बस दायीं ओर लुढ़क गई। हालांकि बस आम के पेड़ से अटक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यदि बस आम के पेड़ से न अटकती तो 50 फीट नीचे बस्सी से हमीरपुर सड़क पर लुढ़क जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 से 30 यात्री थे।

सुबह के समय होने के कारण अधिकतर ऑफिस जाने वाले यात्री इसी बस से आते हैं। गनीमत यह रही कि किसी यात्री, चालक व परिचालक को चोट नहीं लगी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...