पुलिस ने पकड़ी नशीली दवाइयाें की खेप, बाइक सवार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक बाइक सवार युवक के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार एसआई गुरमेल सिंह, एसएचओ पीएस माजरा और पीएसआई आशीष कौशल की टीम गश्त पर थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक बाइक (एचआर 54बी-4839) सवार को पौंटिका फैक्टरी जोहरों के पास रोका और उसके पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कैरी बैग से दवा के कुल 4 बॉक्स बरामद हुए हैं, जिनमें ट्रामाडोल कैप्सूल 720 व 450 टैबलेट अल्प्राजोलम की पाई गईं।

उक्त बाइक सवार इन दवाइयों को ले जाने के लिए कोई कानूनी मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में आरोपी की पहचान अनीश खान पुत्र जंगशेर अली निवासी भगवानपुर तहसील पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। माजरा पुलिस द्वारा एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...