मवेशियों की अवैध तस्करी में मंडी के दो व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पुलिस ने दो व्यक्तियों को मवेशियों की अवैध तस्करी के आरोप में पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने लाहौल और लेह की सीमा पर दबोचा है।

उन्होंने बताया कि मवेशियों को दोनों व्यक्ति एक गाड़ी (HP 65-1709) में भरकर लेह की तरफ ले जा रहे थे। दौरान जब पुलिस ने दारचा चेकपोस्ट के पास वाहन के भीतर देखा तो उसके भीतर 8 पशु थे।

इन पशुओं में चार गाय और चार बैल शामिल थे। जिस परइस वाहन को संजय कुमार निवासी रिगड राजगढ़ मंडी चला रहा था, जबकि अन्य व्यक्ति देशराज निवासी मंडोखर कोट मंडी शामिल था।

दोनों व्यक्ति राज्य से बाहर बिना परमिट के पशु निर्यात करने के आरोप में पुलिस थाना केलांग में हिमाचल प्रदेश गौ-वध (निषेध) अधिनियम, 1979 के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...