काव्य वर्षा की दो बड़ी फिल्में जल्द होंगी रिलीज़ 

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा लेखन क्षेत्र में सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक मिसाल के रूप में उभरी है। उन्होंने अपनी कविताओं , गानों और कहानियों के माध्यम से कलाप्रेमियों के बीच एक ऐसा सम्बंध स्थापित कर लिया है कि हर कोई उनके कविता और कहानियों का कायल है।

बेसब्री से उनकी लिखी कहानी पर बनी फ़िल्म का इंतज़ार करते हैं और उसे खूब पसंद करते हैं। द पिल्लो , पॉकेट मनी , समाज और गुड बाये पापा की अपार सफलता के बाद उनकी 2 और बड़ी फिल्में बनकर तैयार हैं।

आई एम प्रिया जो कि हिमाचली फ़िल्म है अगस्त में रिलीज़ होने जा रही है और हालही में चप्पल एक बहुत ही अलग और संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म की शूटिंग जसूर शहर में पूरी की गई।

जिसमें ईशा और सिमरन सुखवाल ने मुख्य भूमिका निभाई और सहयोगी कलाकारों के रूप में विशाल सेन, विशाल कुमार , गुग्गु गिल और सिद ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई है।

यह फ़िल्म सितंबर अक्टूबर के आस पास रिलीज़ की जाएगी एक बार फिर निर्देशन एकलव्य के हाथ में जो इससे पहले उनकी लिखी 4 लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...