
कांगड़ा – राजीव जसबाल
हैंडबाल एसोसिएशन कांगडा़ द्वारा नगर पालिका ग्राउंड कांगड़ा में 2 अगस्त को हैंडबॉल का ट्रायल लिया जाएगा। कोच दिनेश ने बताया कि हिमाचल ओलंपिक द्वारा जिला ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 27 अगस्त से होने वाले टूर्नामेंट के लिए कांगड़ा से भी टीम का चयन किया जाएगा ।
ट्रायल के बाद चयनित होने वाले खिलाड़ियों को कोच द्वारा नियमित ट्रेनिंग दी जाएगी ,ताकि कांगड़ा की टीम टूर्नामेंट में विजयी हो सके ।
कोच ने बताया कि 2 अगस्त को जो भी खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं वे ट्रायल में आएं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। ट्रायल के आधार पर ही कांगड़ा की टीम का चयन होगा।
