प्रगतिशील हिमाचल -स्थापना के 75 वर्ष के तहत ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, 31 जुलाई को आयोजित होगा कार्यक्रम, सदर विधायक पवन नैय्यर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के दिए निर्देश 

चंबा ,27 जुलाई – भूषण गुरुंग

सदर विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल -स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 31 जुलाई को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । वे आज आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि चूंकि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की भांति किया जा रहा है । ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करना सुनिश्चित बनाएं ।

विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने को कहा। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि इस दौरान आम जनमानस की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए।

बैठक में परिवहन व्यवस्था पर चर्चा के दौरान पवन नैयर ने लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया । एसडीएम चंबा अरुण कुमार ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को मद बार ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि इस दौरान “हिमाचल -तब से अब तक”  के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई  जाएंगी ।

प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा । इनमें स्वास्थ्य, उद्यान,कृषि, पर्यटन, शिक्षा, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता और उर्जा  विभाग शामिल रहेंगे ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार , महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम साहिल कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अक्षित गुप्ता,  बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...