नगरोटा बगवां से शिमला जा रही बस खाई में गिरी, 20 से ज्यादा घायल, एक की मृत्यु

--Advertisement--

Image

शिमला, 27 जुलाई – 

नगरोटा से शिमला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त में एक की मौत हो गई है। बस दुर्घटना में 23 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से घायलों को हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जनक राज खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि बस में करीब 25 लोगों के सवार होने की सूचना है। करीब 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 16 व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। अन्य को भी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा एक व्यक्ति के बस में फंसे होने की सूचना है, जिन्हें  प्रशासन रेस्क्यू कर रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार पता चला है कि सामने से ट्रक आने की वजह से बस चालक ने बस को बाईं ओर मोड़ दिया। जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। वहीं ताज़ा जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...