हिमाचली जवान की अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी पर कार्यरत आईटीबीपी जवान का दिल का दौरान पडऩे से निधन हो गया। 40 वर्षीय जांबाज सुनील कुमार हरनोड़ा क्षेत्र का निवासी था। जांबाज के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अरुणाचल प्रदेश के पासोपानी स्थित आईटीबीपी सैन्य कैंप में ह्दयगति रुकने से हवलदार सुनील का निधन हो गया है। जवान की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया जा रहा है। बुधवार को सतलुज नदी स्थित घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुनील की शहादत के बाद क्षेत्र में माहौल बेहद गमगीन है

परिजनों ने बताया कि बेटे की छुट्टी मंजूर होने के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन चंद दिन पहले यह खुशियां मातम में बदल गई। सुनील घर तो आए, लेकिन तिरंगे में लिपटकर। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी मंजू देवी माता विमला देवी गहरे सदमे में हैं। दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सुनील अपने घर के छोटे बेटे थे। शहीद के पिता सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त गरजा राम ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...