डीसी कार्यालय परिसर तथा गोरखा भवन में शहीदों को किया नमन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 26 जुलाई – राजीव जसवाल

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में एडीएम रोहत राठौर ने व अन्य कर्मचारियों द्वारा बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर ने देश के वीर जवानों की कुर्बानियों को हमेशा स्मरण करने गौरवमय इतिहास की रक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया।

धर्मशाला के गोरखा भवन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में विधायक विशाल नैहरिया तथा केसीसीबी के अध्यक्ष डा राजीव भारद्वाज ने शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन उन सभी बलिदानी वीरों को याद कर उनके बलिदान को नमन करने का है जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए।

उन्होने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...