ज्वाली: गुगलाडा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का हुआ समापन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

आंचल नगरोटा सूरियां के तहत संच जवाली-गुगलाडा का समकेहड़ में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया जिसमें आंचल अध्यक्ष दिनेश निखिल व संच हार के अध्यक्ष सुनील दत्त ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की।

समापन में पहुंचने पर संच प्रमुख बिंदु शर्मा, संच प्रमुख अर्पणा राणा, आंचल ब्यास कुमारी निशा सहित आचार्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि दिनेश निखिल व सुनील दत्त ने दीप प्रज्वलित किया।

दिनेश निखिल व सुनील दत्त ने बताया कि आज हम अपनी भारतीय संस्कृति को भूल कर पश्चिमी सभ्यता को अपना बैठे हैं जिस कारण समाज गर्त की ओर जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकल विद्यालय व अभियान का उद्देश्य लोगों में भारतीय संस्कृति को पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई तो कोई भी कहीं से कर सकता है परन्तु संस्कार कोई नहीं सिखाता। उन्होंने आचार्यों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताएं।

इस मौके पर महिला समिति से उर्मिला देवी, समकेहड़ पंचायत के उपप्रधान राजेश गुलेरिया सहित 30 आचार्या शामिल रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...