
बकलोह – भूषण गुरुंग
आज बकलोह के घटासनी पंचायत के फोरेस्ट रेस्ट हाउस मे सरकार की औऱ से कारगिल विजय दिवस में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। भटियात के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्या सचेतक विक्रम सिंह जरियाल की अगुवाई मे ये कार्यक्रम रखा गया। विक्रम सिंह जरियाल के द्वारा कार्यक्रम का शुरुआत शहीदो के फोटो के आगे दीप प्रोजोलित औऱ पुष्प चढ़ा के किया गया ।
उन्होने मुख्या अतिथि वीर चक्र सिपाही सरदार सिंह औऱ राम कुमार राणा सेना मैडल को पुष्प साल टोपी और स्मृति चिन्ह से स्मानित किया। उसके बाद बकलोह के सभी भूत पूर्व सैनिक एवम वीर नारियों को भी स्मृति चिन्ह से स्मानित किया। इस कायक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ने शहीदो को श्रद्धांजलि दी ।
आज ही के दिन कारगिल मे हुये वीर सपूतों के नाम पर ये शहीदी दिवस 26 जुलाई के दिन कारगिल दिवस के नाम में मनाया जाता है। इस मौके में सभी भूत पूर्व सैनिकों के अलावा वीर नारियों ने भी कारगिल युद्ध में जो भी जवान शहीद हुए थे।उनकी शहादत को याद करते हुय श्रद्धा सुमन श्रंधाजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मोन रखा गया।
इस मौके में मुख्या सचेतक एवं विधायक भटियात विक्रम सिंह जरियाल जी के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह औऱ वीर नारियों को साल देकर स्मानित किया विक्रम जरियाल ने कहा कि हम देश के उन बीर सपूतों को नमन करते है। जिस ने इस देश के लिये अपने जान की कुर्बानी दी है। ऐसे माँ के लाल को हम सलूट करते है जिस माँ ने देश के लिए ऐसे बेटे पैदा किये थे। जिसने अपनी भारत मे के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान की कुर्वानी दी है।
इस मौके में गोरखा सभा के ,गोरखा कल्याण बोर्ड के ,और एक्स सर्विस मेन लीग के,और भटियात के सभी भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के अलावा सभी पदाधिकारियों ने इस कारगिल विजय के शहीदी में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अंत में सभी लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
