शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय महिला से दुराचार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला में शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अब व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह शादीशुदा है और अपने पति से अलग मायके में ही रहती है। चार साल पहले वह रजत कुमार निवासी हमीरपुर से मिली। इसके बाद शादी झांसा देकर रजत कुमार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...