
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में 26 जुलाई को रोटरी क्लब शाहपुर ने रोट्रैक्ट क्लब द्रोणाचार्य के सौजन्य से “कारगिल विजय दिवस” मनाया l
वहीं रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जीएस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बीएस पठानिया, प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा एवं रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश राणा, क्लब के अन्य सदस्यों, सूबेदार कन्हईया लाल, करनैल सिंह राणा एवं रोट्रैक्ट क्लब द्रोणाचार्य से (क्लब अध्यक्ष) आकाश एवं आदित्य, जतिन, प्रीती, क्लब संयोजक सहायक प्रवक्ता रजनीश ने कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की l
सभी अध्यापकवर्ग एवं छात्र –छात्राओ ने कारगिल शहीदों की याद में मौन भी रखा l छात्र-छात्राओं में आकांक्षा ने कारगिल दिवस के महत्त्व,एवं स्वाति ने कविता प्रस्तुत की l
वहीं महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक एवं रोटरी क्लब शाहपुर के कार्यकर्ता बीएस पठानिया ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम स्वतंत्र रूप से अपना जीवन व्यतीत तो सिर्फ उन शहीदों की वजह से कर रहे हैंl जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए l हमारे युवाओं को भी देश की सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए तथा इन वीरों के जीवन को प्रेरणा स्त्रोत बनाना चाहिए l
