महिला के कानों से बाली और कोके छीनकर भाग गए नकाबपोश बाइक सवार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

दिनदहाड़े चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। उपमंडल हरोली के तहत लोअर रोड़ा स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर बुजुर्ग महिला के कानों से बाली व कोके छीनकर नकाबपोश बाइक सवार भाग गए।

लोअर रोड़ा हरोली रामपुर पुल के नजदीक दुकान पर पंजाब नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान मालिक किसी काम से घर गया था। उसकी माता कांता देवी पत्नी तिलक राज दुकान पर थीं। युवकों ने उनसे कोल्ड ड्रिंक्‍स की दो बोतलें मांगी। बिस्किट लेने के बहाने एक युवक दुकान के अंदर आ गया।

अकेली महिला को उसने नीचे पटक दिया और कान में पहनी सोने की एक बाली व नाक में पहने कोके को झपट लिया। इससे महिला के कान व नाक से खून बहने लगा। इस दौरान उसका दूसरा साथी बाहर खड़ा रहा। महिला ने जब शोर मचाया तो छीनाझपटी करते युवक मुंह पर कपड़ा लपेटकर भाग गए।

हालांकि लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे पकड़े नहीं गए। पीडि़त दुकानदार ने थाना हरोली में मामला दर्ज करवा दिया है। इसी स्थान पर कुछ माह पहले भी भदसाली निवासी महिला से दिनदहाड़े लूट हो चुकी है।

डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...