
नई दिल्ली –
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। डेढ़ सौ करोड़ का यह नोटिस लेनदेन के मामले को लेकर है।
जानकारी के अनुसार आम्रपाली समूह ओर धोनी के बीच लेनदेन को लेकर कोई मामला चल रहा है। दरअसल माही ने आम्रपाली से 150 करोड़ रुपए लेने हैं, जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
उधर, आम्रपाली गु्रप्स की ओर से अभी कई लोगों को फ्लैट्स नहीं मिले हैं, जिसे लेकर केस सुप्रीम कोर्ट में है। यह केस पहले दिल्ली हाई कोर्ट में था।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली गु्रप के ब्रांड एंबेसेडर रहे हैं और उस दौरान उन्होंने कंपनी के लिए कई विज्ञापनों की शूटिंग की थी।
इस बीच कंपनी ने उन्हें विज्ञापनों की फीस नहीं चुकाई, जो कि डेढ़ सौ के करीब बनती है। जब फ्लैटस को लेकर विवाद हुआ, तब धोनी ने कंपनी से नाता तोड़ लिया। इसके बाद ग्राहकों ने फ्लैट न मिलने के कारण अदालत का दरवाजा खटखटाया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने केस में एक कमेटी का गठन किया था, जब समिति ने जांच की तो पता चला कि कंपनी ने धन की कमी के कारण ग्राहकों को फ्लैट नहीं दिए और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।
