गुजरात से पति के साथ घूमने आई थी महिला, जिस्पा नदी में मिला शव

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने जिस्पा में नदी के पास से महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान जयदेव नोधिवा (23) पत्नी युवराज सिंह जयदेव निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है।

पुलिस को रविवार सुबह 3 बजे सूचना मिली कि जिस्पा में नदी किनारे किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग ले आई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों पति-पत्नी जिस्पा कैंप में रुके थे। आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पति युवराज सिंह जयदेव ने इधर-उधर तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। कुछ देर बाद पत्नी का शव नदी किनारे पाया गया।

एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...