एचआरटीसी कंडक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, 28 जुलाई तक मांगे न मानी तो करेंगे उग्र आंदोलन

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के आदेशानुसार मंडलीय स्तर पर परिचालक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर गेट मीटिंग के बाद अब क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में एचआरटीसी मंडी डीपू के परिचालक यूनियन भी क्रमिक अनशन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के राज्य प्रधान कृष्ण चंद ने कहा कि स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को गेट मीटिंग के माध्यम से अवगत करवा चुका है लेकिन एचआरटीसी की मांगे पूरी ना होने पर पूरे प्रदेश में एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने अब क्रमिक अनशन हड़ताल शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि 28 जुलाई की बैठक में सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लेती है तो एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन की शिमला में बैठक बुलाई जाएगी और एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...