ज्वालाजी जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की जीप दुर्घनाग्रस्त, टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

जसवां परागपुर – आशीष कुमार 

पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत शीतला मंदिर के नजदीक गांव काहरू के पास रविवार दोपहर 12 बजे करीब शीतला मंदिर से चनौर रोड पर जगराओं (पंजाब) से आए श्रदालुओं का ट्राला पलट कर खाई में जा गिरा।

ट्राले में बच्चों सहित 20 से 25 लोग सवार थे। श्रद्धालु चिंतपुरनी शीतला मंदिर मे दर्शन करने के बाद ज्वालाजी के लिए जा रहे थे।

इस दौरान श्रद्धालुओं पिकअप ट्राला (पीबी10 एचयू 7386) , जिसमें श्रद्धालु सवार थे, ट्राला खाई में गिरने से करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ट्रॉले में छोटे बच्चे भी थे, जिनको खरोच तक नहीं आई।

हादसे के बाद गांव के लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर डाडासीबा, चिंतपूर्णी व दौलतपुर से तीन एंबुलेंस पहुंच गई और गांव के लोगों ने खाई से घायल हुए श्रद्धालुओं को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

ट्राला ड्राइवर के अनुसार सड़क तंग होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार को पास देने के कारण जमीन धंस जाने के कारण पिकअप ट्राला खाई में लुढ़क गया।

चिंतपूर्णी अस्पताल मे तैनात डॉ. मोनिका और शिवालखन पाल ने बताया कि एक दर्जन करीब श्रद्धालुओं को गहरी चोट लगी है। 3 श्रद्धालुओं को फ्रैक्चर भी हुए हैं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना सुबह 12 बजे बजे की बताई जा रही है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घायलों का इलाज चिंतपूर्णी हॉस्पिटल में हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...