शर्मसार हुई इंसानियत, करीब 6 साल की मासूम से गांव के ही युवक ने किया रेप

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल में पड़ने वाले एक गांव में महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बच्ची को मेडिकल और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह अपने पति और पीड़ित बेटी के साथ जिला मुख्यालय के महिला थाना पहुंची 30 वर्षीय महिला ने बताया कि उनके अपने ही गांव के 20 साल के एक युवक ने उनकी महज 5 साल 11 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है.

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज की और जबकि बच्ची को मेडिकल जांच तथा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...