बिक्रम ठाकुर ने कसा तंज : बोले AAP के कार्यक्रम से ज्यादा भीड़ मदारी के खेल में होती है 

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार 

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि एक मदारी के खेल में भी ज्यादा भीड़ इक्कठी हो जाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में कोई नहीं पहुंचता।

बिक्रम ठाकुर की गृह विधानसभा क्षेत्र में एक आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम था। जहां दिल्ली से अम्बेडकर नगर से विधायक व हिमाचल आम आदमी पार्टी के हिमाचल चुनाव सहप्रभारी अजय दत्त आए हुए थे।

उनकी मौजूदगी में बसपा के नेता होशियार सिंह रंगीला, उनकी पत्नी ग्राम पंचायत चलाली की प्रधान आशा रानी के साथ कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई बजूद नहीं है। उनके कार्यक्रम में कुछ लोग ही पहुंचते है। आप में अधिकतर कांग्रेस के लोग ही जा रहे हैं।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस शिक्षा के मॉडल की बात करते हैं। तो उनका मॉडल नम्बरों में बड़ी दूर आता है। जबकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नम्बर एक या दूसरे स्थान पर रहता है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेंगे। इस बार जयराम सरकार रिपीट करेगी।

वहीं शनिवार को जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के कलोहा में बिक्रम ठाकुर ने भाजपा मंडल की बैठक में भाग लिया।

बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई व कार्यकर्त्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सकारात्मक चर्चा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...