द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत के पर्यावरण क्लब ने रोपी हरियाली 

--Advertisement--

Image

रैत – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत के पर्यावरण क्लब ने वन विभाग के सहयोग से वन विभाग शाहपुर के क्षेत्र गड माता मंदिर के पास पौधा रोपण किया।

इसमें बीएड, बीबीए और बीसीए के बच्चों ने एक एक पौधा लगाया और उनके संरक्षण की शपथ भी ली I

महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा पौधा लगा कर किया गया।

वहीँ प्राचार्य डा प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं।

वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया और कार्यकारी निर्देशक बीएस पठानिया ने बच्चों को इस पावन अवसर पर बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार के पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी ने गढ़ माता के मंदिर में माथा भी टेका महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जल पान भी करवाया गया I

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जी.एस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस पठानिया,प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,एचओडी सुमित शर्मा,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...