ब्यास में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, नदी में गिर गई थी बाइक, महिला लापता

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी ढांक के पास पार्वती नदी में गिरे बाइक सवार दिल्ली के पर्यटक का शव मंडी जिले के पनारसा में ब्यास नदी से बरामद हुआ है। हादसे में एक महिला के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को हादसे वाली जगह पर दो हेलमेट तथा एक बैग, जिसमें महिला का जैकेट पाया गया, मिला है।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल रखा गया है। बता दें कि वीरवार शाम को एक बाइक नंबर एचपी-58-8709 ढांक से नीचे पार्वती नदी में गिरी पाई गई थी।

जांच करने पर बाइक का मालिक बलवीर सिंह निवासी मनाली ने कहा कि यह बाइक चेतन बग्गा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली ने किराये पर ली थी, जिसे लेकर वह मणिकर्ण की तरफ गया था। चेतन बग्गा ने बाइक मालिक से दो हेलमेट लिए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को चेतन बग्गा का शव पनारसा के पास ब्यास नदी से बरामद हुआ है। उसकी पहचान उसके दोस्त रमन कुमार ने की है।

आशंका है कि उसके साथ कोई महिला भी घूमने आई थी, लेकिन अभी तक महिला के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...