विनोद ध्रब्याल राही की पुस्तक “चाॅंद पर लाजो” का हुआ लोकार्पण

--Advertisement--

Image

कांगड़ा जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने विनोद ध्रव्याल राही रचित पुस्तक “चाॅंद पर लाजो” का किया विमोचन।

भलाड – शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के बेहतरीन साहित्यकार कवि एवं कहानीकार और ज़िला कांगड़ा से संबंध रखने वाले विनोद ध्रब्याल राही की काव्य पुस्तक चाँद पर लाजो का भव्य लोकार्पण जसूर के निकट होटल वाटिका बौड में ज़िला कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

इस दौरान समारोह में हिमाचल प्रदेश के बहुत से ज़िलों के साहित्यकार एवं कवियों ने शिरकत की और पुस्तक के विमोचन समारोह में हिस्सा लिया। चांद पर लाजो 68 कविताओं का एक संग्रह है जिनमें जीवन के विभिन्न रंगों को एक लड़ी के रूप में संजोने का कवि के माध्यम से प्रयास किया गया है।

144 पन्नों की इस खूबसूरत किताब को रुद्रादित्य प्रकाशन प्रयागराज द्वारा प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान काव्य संग्रह पर कई विद्वानों ने चर्चा की। पुस्तक पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रमेशचंद्र मस्ताना ने कहा कि चाँद पर लाजो में कवि ने अतीत और वर्तमान के अनुभूत सत्यों को संजोते हुए सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य का एहसास करवाया है। वहीं जितेंद्र शर्मा ने उनकी कविताओं को समाज को नई दिशा देने वाला बताया है।

अपने वक्तव्य में हिमाचल के विख्यात लेखक एवम राज्य शिक्षक सम्मान विजेता शिक्षाविद डॉ विजय कुमार पुरी ने बताया कि काव्य संग्रह में अभिव्यक्त यथार्थ, प्रकृति वर्णन, परिजनों का स्नेह व महिला सशक्तिकरण , नए अर्थबोध व प्रतीकों के साथ अभिव्यक्त किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा ने इस पुस्तक के लेखक कवि विनोद ध्रव्याल राही को बधाई देते हुए कहा कि रचनाकार अपनी सृजनधर्मिता से जन जागरण करवाता है।

विनोद ध्रब्याल राही जी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं । और लेखन के कार्य में काफी समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं । इसके साथ उन्हें पूर्व में शबनम साहित्य परिषद व पत्रिका शबनम ज्योति राजस्थान द्वारा अखिल भारतीय साहित्य गौरव रतन की मानद उपाधि भी दी जा चुकी है।

उनकी इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर अधिक जानकारी देते हुए राही ने बताया कि यह पुस्तक अपने आप में एक विशेष पुस्तक है जो 68 कविताओं को अपने आप में समेटे हुए हैं । जिनका ज़िंदगी के विभिन्न विभिन्न पहलुओं से गहरा सम्बन्ध है। अंत में विनोद ध्रब्याल राही ने आए हुए सभी अतिथियों कार्यक्रम में पधारने और उन्हें आशीर्वाद देने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस समारोह में हिंगराज चिराग, सुषमा देवी, अशोक दर्द, जगजीत आजाद, सुभाष साहिल, शाम अजनबी, भूपेन्द्र भूपी, रमेश मस्ताना, राजीव त्रिगर्ति, सुरेश कौंडल, हरि कृष्ण मुरारी, पूरन अहसान, किशोर धीमान, सतपाल , प्रभात शर्मा, जितेंद्र शर्मा, शंकर सन्याल, शिव सन्याल, कपिल मेहरा, रोशन, युद्ध वीर टंडन, उत्तम सूर्यवंशी, सतपाल शर्मा, पंकज दर्शी , डॉक्टर विजय पुरी, शक्ति कुमार प्रवक्ता , सतीश कुमार प्रवक्ता और परिवार की ओर से प्रेम सिंह, पत्नी परवीन कुमारी, आर्यन ध्रब्याल, आर्यश ध्रब्याल, चाहत चौहान, कृष्णा चौहान, अनु ने विशेष रूप से शिरकत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...