स्वास्थ्य सुविधा देने वाला उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलियाँ का भवन खुद बीमार

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलिया के भवन की हालत खस्ता हो चुकी है। भवन किसी भी समय धाराशाई हो सकता है। दीवारों व छत से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों में दरारें पड़ चुकी है। इससे स्टाफ सहित आने जाने वाले मरीजों को घायल होने का खतरा मंडरा रहा है। इस कारण उपस्वास्थ्य केंद्र में लोग प्रवेश करने से भी कतरा रहे हैं।

ऐसे तो केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने की बड़ी बड़ी बाते करती है। पर धरातल पर कुछ नहीं हैं। खाली जनता को लोलीपोप ही दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन कि जर्जर हालत की वजह से हर माह बच्चों वाली महिला के टीकाकरण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के लिए बता दें कि उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलियां तीन हजार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है। बारिश होने से छत व दीवारों से भी पानी का रिसाव होता है।

अमित गुलेरिया ,साहिल गुलेरिया,आयुष गुलेरिया लवू मनकोटिया , सुदर्शन मनकोटिया आदि ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और विधायक अर्जुन ठाकुर से मांग की है कि जल्द ही इस भवन को नया भवन दिया जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विधायक के बोल

जब इस बारे में ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही उपस्वास्थ्य केंद्र ताहलियां के बजट का प्रावधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...