समोह हत्या मामला: नहीं मिला शव का दूसरा हिस्सा, दूसरे बोरे से निकले पशुओं के अवशेष

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल के बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के समोह गांव में युवक का आधा कटा शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

एसपी ने जानकारी दी है कि दूसरे बोरे में शव का दूसरा हिस्सा नहीं पशुओं के अवशेष मिले है. मंडी की फॉरेंसिक टीम ने इसकी पुष्टि की है.

बता दें कि झंडूता उपमंडल के तहत परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय कलोल के एक 21 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या हुई है.

इस युवक के शव का एक हिस्सा मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यह छात्र पिछली 13 जुलाई से लापता  था. युवक के परिजनों ने पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी.

हैरान कर देने वाली बात है कि इस युवक के शव को दो हिस्सों में अलग अलग कर जंगल में बोरी में डालकर फेंक दिया था. युवक के शव का पेट से ऊपरी हिस्सा बरोहा में बोरी में मिला है.

वहीं पेट से निचला हिस्सा टांगे समोह जंगल में मिलने की जानकारी थी. लेकिन एसपी ने जानकारी दी है कि दूसरे बोरे में शव का दूसरा हिस्सा नहीं पशुओं के अवशेष मिले है. मंडी की फॉरेंसिक टीम ने इसकी पुष्टि की है.

गौरतलब है कि अंकित कुमार 14 जुलाई से लापता था. उसके परिजन उसे हर जगह तलाश किया. लेकिन उसका कहीं पर भी कोई पता नहीं चला.

जब अंकित के परिजनों को उसका कोई पता नहीं चला को उन्होंने विगत दिन ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी. अंकित कुमार 13 जुलाई को कॉलेज में पेपर देने आया था. उसके पश्चात वह कॉलेज में नहीं आया था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...