खाई में लुढ़की कार, ASI की पत्नी की मौत, 12 वर्षीय बेटी समेत खुद घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 22 जुलाई – नरेश कुमार

हिमाचल में हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार दोपहर मंडी जनपद के तहत सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर एक कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसा घिड़ी के समीप भगयार मोड़ पर पेश आया है। दुर्घटना के समय कार में 3 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए सीएचसी रोहांडा ले जाया गया है। स्थानीय घिड़ी पंचायत के उपप्रधान रूप लाल ठाकुर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बीएसएल कलोनी पुलिस थाना की टीम ने मौक़े पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक महिला की पहचान देवंती (51) पत्नी अनिल कुमार गांव व डाकघर तल्याणा तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई अनिल कुमार (57) गांव व डाकघर तल्याणा तहसील घुमारवीं व इनकी बेटी राधिका (12) के रूप में हुई है।

घायलों को रोहांडा अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। कार काफी गहरी खाई में जाने के कारण अभी तक महिला के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...