युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यायाम व खेल गतिविधियों के विस्तार पर विशेष बल: बिक्रम ठाकुर

--Advertisement--

Image

बस्सी में जिम का उद्घाटन कर सुनी जनसमस्याएं

देहरा – आशीष कुमार

उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में व्यायाम व खेल गतिविधियों के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनके भविष्य को संवारा जा सके। उद्योग मंत्री आज बुद्धवार को जसवां परागुपर विधानसभा क्षेत्र के बस्सी गांव में युवाओं के लिए निर्मित व्यायामशाला के उद्घाटन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार से हमारी युवा शक्ति भी इसके दलदल में फंसती जा रही है, जो समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के साथ समाज के योगदान की भी बहुत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखने के लिए जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में युवाओं की मांग अनुसार उनके द्वारा व्यायामशालाएं भी खोली जा रही हैं। जिसके फलस्वरूप आज बस्सी में इस जिम को क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को फिट रखने एवं उन्हें खेलों में अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए पंचायतों में जिम तथा खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति तथा युवा नीति का संशोधित प्रारूप तैयार किया गया है। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर जनसंवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।

उन्होंने पंचायत की सभी मांगो को चरणबद्व पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर का निपटारा कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...