लड़की के गले में अटका 2 रुपए का सिक्का, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

--Advertisement--

Image

पालमपुर की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की के गले में 2 रुपए का सिक्का अटक गया, जिसे निकालना कठिन हो रहा था लेकिन नागरिक चिकित्सालय पालमपुर के डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर लड़की की जान बचाई।

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की के गले में 2 रुपए का सिक्का अटक गया, जिसे निकालना कठिन हो रहा था लेकिन नागरिक चिकित्सालय पालमपुर के डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर लड़की की जान बचाई।
हुआ यूं कि लड़की ने मुंह में सिक्का डाल रखा था जोकि अचानक उसके गले में चला गया और फंस गया। इसके चलते लड़की को काफी तकलीफ हो रही थी, ऐसे में परिजन तुरंत उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले गए,
जहां आपातकालीन सेवा में तैनात चिकित्सकों ने पहले लड़की के गले का एक्स-रे करवाया तो पता चला की सिक्के का आकार बड़ा है। इसके बाद लड़की को तुरंत मेडिकल स्पैशलिस्ट डाॅक्टर प्रेम भारद्वाज के पास भेजा गया।
डाॅक्टर ने एंडोस्कोपी की एक विधि द्वारा बच्ची के गले में फंसे सिक्के को सावधानीपूर्वक बाहर निकाल लिया। इसके बाद लड़की को घर भेज दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...

नशा मुक्ति केंद्र से निकले 3 युवकों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

हिमखबर डेस्क नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति...