नूरपुर में घर पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, हादसे में इस तरह बची मकान मालिक महिला

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

भारी बारिश के कारण शहर के वार्ड आठ में बुधवार सुबह भारी भरकम पीपल का पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घर में रंजना कुमारी अकेली रहती है, गनीमत यह रही कि जब पीपल का पेड़ गिरा, उस समय रंजना कुमारी मंदिर गई हुई थी, यदि महिला घर पर होती तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा शिब्बू मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अशोक शर्मा शिब्बू ने बताया कि उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को इस घटना की जानकारी दी है।

पीड़ित रंजना कुमारी ने बताया हर दिन की तरह मंदिर गई थी और पीछे से पीपल का पेड़ उनके मकान पर गिर गया, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

रंजना कुमारी ने बताया कि वह इस मकान में अपनी बेटी के साथ रहती हैं और उनकी आय का कोई साधन नहीं है। रंजना ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके नुकसान को देखा जाए और भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।

क्या बोले एसडीएम नूरपुर 

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा पीड़ित रंजना के घर का टीम द्वारा मुआयना किया गया है। नुकसान का आकलन किया जाएगा तथा रंजना कुमारी को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। फिलहाल एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर पेड़ को काटना शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...