
निर्माणाधीन मकान से गिरकर हुए थे घायल, चंडीगढ़ थे उपचारदीन
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
धर्मशाला भाजपा मंडल के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता संजय संधू का अकस्मात देहांत हो गया। वह बीते रोज लेेंटल से गिर गए थे और घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था वहां पर वह घावों का ताव नहीं सह सके और मौत हो गई।
उनके देहांत की खबर सुनने के बाद उनके नाते रिश्तेदार व मित्रों में शोक का माहौल है। वहीं भाजपा के उनके साथी इंटरनेट मीडिया पर उनके साथ ली गई तस्वीरें शेयर कर दिवंगत आत्मा को शांति दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीते कल निर्माणाधीन मकान से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें चंडीगढ़ बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया था। लेकिन घावों की तांव न सहते हुए आज चंडीगढ़ अस्पताल में उनका देहांत हो गया।
भाजपा के पदाधिकारियों ने इसे अपूर्णीय क्षति करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी राजेश वर्मा, गायत्री कपूर, वीर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बेहतरीन इंसान व अच्छा साथी खो दिया है।
वहीं, विधायक विशाल नैहरिया ने भी फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही पार्टी व संगठन में उनके योगदान को याद किया है।
