छह ओवरहैड टैंक बुझाएंगे ज्वाली के 9 वार्डों की प्यास

--Advertisement--

Image

पांच टैंकों का काम पूरा, एक का निर्माण कार्य जोरों-शोरों से चल रहा, हर टैंक में पानी के लिए राइजिंग पाइपें डाली जा रहीं

ज्वाली – अनिल छांगु

नगर पंचायत ज्वाली के 9 वार्डों की प्यास बुझाने के लिए छह ओवरहैड टैंकों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है।

नगर पंचायत ज्वाली के अंतर्गत मिनी सचिवालय ज्वाली के पास दो लाख 40 हजार लीटर पानी की क्षमता वाले,

कैहरियां में 4 लाख पांच हजार लीटर क्षमता वाले,

सिविल अस्पताल ज्वाली में 2 लाख 10 हजार क्षमता वाले,

एसडीएम आवासीय क्वार्टर के पास एक लाख 10 हजार लीटर क्षमता वाले,

पटवारखाना ज्वाली के पास 85 हजार लीटर क्षमता वाले

तथा मकड़ाहन में 95 हजार लीटर क्षमता वाले ओवरहैड टैंक का कार्य चला हुआ है।

इनमें से पांच का कार्य लगभग पूरा हो चुका है जबकि एक का कार्य ज़ोरों-शोरों से चला हुआ है। मकड़ाहन में 95 हजार लीटर क्षमता वाले निर्मित ओवरहैड टैंक में टेस्टिंग का कार्य चला हुआ है जबकि अन्य चार में राइजिंग पाइप डालने का कार्य चला हुआ है तथा जल्द ही इनमें पानी डालकर टेस्टिंग की जाएगी।

इन ओवरहैड टैंकों में पानी डालने के लिए पांच नए ट्यूबवेल भी लगाए गए हैं। लाखों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इन ओवरहैड टैंकों से शहरी क्षेत्र ज्वाली की चिरलंबित पेयजल समस्या दूर होगी।

ओवरहैड टैंकों में पानी डालने के लिए राइजिंग पाइप डालने के कार्य भी अवार्ड कर दिए गए हैं तथा ठेकेदारों द्वारा पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

ज्वाली की जनता ने इन टैंकों का निर्माण करवाने के लिए सरकार का आभार जताया है। ज्वाली की जनता ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक अर्जुन सिंह का आभार जताया है।

क्या कहते है, अधिकारी

जल शक्ति विभाग ज्वाली के सहायक अभियंता भाग सिंह ने कहा कि पांच टैंकों का कार्य पूरा हो चुका है जबकि एक का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर टैंक में पानी के लिए राइजिंग पाइपें डालने का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले इन टैंकों की टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद जनता को इन टैंकों से पानी मुहैया करवाया जाएगा।

विधायक अर्जुन सिंह के बोल

वहीं विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि ज्वाली में पांच ट्यूबवेल लगवाए गए और छह ओवरहैड टैंक बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इनका लोकार्पण करके जनता की पानी की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि विकास करवाना ही मेरी प्राथमिकता है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...