सड़क किनारे सरकारी सीमेंट के 100 बैग बरामद, भ्रष्टाचार के आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा की जोगीपंगा-संहाल सड़क के किनारे सरकारी सीमेंट बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है। सीमेंट किसका है और कहां से आया है इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

सड़क के किनारे फेंका गया ये सीमेंट जाम होकर पत्थर बन गया है। सड़क के किनारे सरकारी सीमेंट के करीब 100 बैग सड़क के किनारे फेंके गए हैं।

अल्ट्राटेक कंपनी का यह सीमेंट किस विभाग का है, इसके बारे में कोई भी व्यक्ति बताने को तैयार नहीं है। कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ इससे संपर्क मार्ग से गुजर रहे थे, तो सड़क के किनारे इस सीमेंट को देखकर रुक गए।

उन्होंने बताया कि यह किसी विभाग का सरकारी सीमेंट है। सीमेंट के बैगों पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि कुटलैहड़ क्षेत्र भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। इसका जीता जागता उदाहरण सड़क के किनारे जाम हुआ सीमेंट बरामद होना है।

विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के कई और मामले कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा उजागर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...