पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक मस्तराम, बेटों ने दी मुखाग्नि…हर आंख हुई नम

--Advertisement--

Image

करसोग, 12 जुलाई – नरेश कुमार

मंडी जनपद के करसोग विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के विधायक रह चुके मस्तराम मंगलवार को अपने पैतृक गांव निहरी में पंचतत्व में विलीन हो गए।

मस्तराम को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी और करसोग के विधायक हीरालाल ने पूर्व विधायक मस्तराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उनकी पार्थिव देह जब उनके पैतृक गांव निहरी पहुंची तो हर आंख नम थी।

सरल और सपष्टवादी छवि के अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए भारी बारिश के बीच लोगों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने एक युग के अंत को नम आंखों के साथ विदा किया।

इस अवसर पर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर सहित पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर सहित प्रदेश के तमाम नेताओं ने मस्तराम के निधन पर दुख व्यक्त किया।

बता दें कि सोमवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके मस्त राम ने नगर परिषद सुंदरनगर के एक निजी होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना होटल के मालिक द्वारा पुलिस थाना को दी गई।

इसके उपरांत जांच के लिए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार के नेतृत्व में होटल पहुंची पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी और सुंदरनगर की टीमों ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस द्वारा मामले में आरएफएसएल मंडी की फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच अमल में लाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...