19 वर्षीय युवक ने फंदा लगा दी जान, ददाहू के जंगल में लटकी मिली लाश

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर की ददाहू तहसील के अंतर्गत ठाकर गवाना गांव के 19 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

मृतक की पहचान सुनील कुमार सन ऑफ श्री प्रेम सिंह गांव ठाकर गवाना की हुई है। इस व्यक्ति ने ददाहू से मात्र तीन किलोमीटर दूर तिर्मलि रोड के पास जंगल में फंदा लगा लिया है।

लोगों द्वारा तुरंत श्रीरेणुका जी पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में बाप व बेटे द्वारा युवक के शव को फंदे से उतारा गया।

सोमवार देर शाम को युवक को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। सिविल अस्पताल ददाहू के डॉक्टर द्वारा मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया।

अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। श्री रेणुका जी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

डी एस पी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...