बोह हादसे के जख्म आज भी ताज़ा, ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर ने मृतकों को दी श्रधांजलि

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर धार कंडी क्षेत्र की रुलेहड़ में 12 जुलाई 2021 में हुई भारी बारिश के कारण मलबे में दबने से 10 लोगो की दबने से मोत हुई थी जो कि बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर में बहुत बड़ा हादसा हुआ था। उसका गम आज भी हम नही भूले है।

आज उनकी मौत को एक साल पूरा होने पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने नम आंखों से 10 लोगो को श्रद्धा सुमन फूल अर्पित करके श्रधांजलि दी।

पठानिया ने कहा कि एक साल पहले विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र के रुलेहड़ में हुए हादसे में 10 लोगो की जान चली गयी थी। उसका आज भी हम्हे बहुत दुःख है। हमारे जहन में उन परिवारों के प्रति गहरी सम्बेदना है।

जब पिछले साल आज के दिन ये हादसा हुआ था, उसी दिन मेरे साथ ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रात को रुलहेड हादसे में 12 किलोमीटर पैदल चल कर पहुँचे थे और हर यथा संभव सहायता करने की कोशिश की थी। मलबे के नीचे दबे लोगो को निकालने के लिए प्रशासन के साथ काम किया।

लेकिन बड़े दुख की बात है कि आज भी सरकार ने इन परिवारों की सुध नही ली और आज भी प्रभावित परिवार के सदस्य किराये के मकान में रह रहे है। प्रदेश सरकार ने इन परिवारों के साथ घोषणाए करके उन वायदों को पूरा न करके बहुत बड़ा छल किया है।

पठानिया ने आज प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 10 लोगो की जान माल की हुई क्षति के बारे में पत्र लिखा। जिसमे उन्होंने बताया की जुलाई 12 2021 को शाहपुर विधानसभा के धार कंडी क्षेत्र के बोह रुलेहड़ में 10 लोगों की भारी बरसात के कारण भूस्खलन में अमूल्य जाने चली गयी व लगभग इतने ही परिवार बेघर हो गए व मकानों आदि का कोई नामोनिशान नही बचा था।

इस दौरान आपने स्वयं भी मौका का मुआयना किया था व प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का वायदा किया था। पिछले एक बर्ष में कई सहायता समूहों ने इन परिवारों की यथा संभव सहायता की, परंतु बड़े ही दुःख का विषय है कि आपकी सरकार व स्थानीय विधायिका एव मंत्री की तरफ से कोई भी सहायता इन प्रभावित परिवारों एव मृतकों के परिवारों को नही मिली।

पठानिया ने कहाँ कि ना इन लोगो का पुनर्वास हुआ, न ही मकानों के लिए कोई धनराशि मिली है। इस हादसे को हुए एक साल हो गया। जिसमें सड़को आदि का भी बहुत नुकसान हुआ था परंतु उसमे भी कोई सुधार नही हुआ है।

इसके अतिरिक्त 12 जुलाई 2021 को ही धार कंडी क्षेत्र के गाँव लाहड़ी में चार परिवारों के मकान धनराशी हो गए थे, व खडीबेहि ,रावा, करेरी,कनोल,बोह,रुलेहड़,व दरिणी आदि कई गांवों में भी मकानों व जमीन का भूस्खलन हुआ था ।जिसके बारे भी सरकार को तरफ से कोई संज्ञान आज तक नही लिया है।

चढ़ी – घेरा – करेरी सड़क के अंतगर्त केंटनाला के पास पिछले साल भी सड़क बह गई थी व कई महीने उपरांत कुछ दिन चलने के बाद फिर बह गई है। सरकार तुरंत प्रभावित परिवारों व विकास कार्यों के प्रति गंभीरता से संज्ञान ले ताकि मृतक लोगो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सके।

अगर सरकार ने इन परिवारों की सहायता नही की तो पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इन परिवारों के साथ खड़ी है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी बेसे ही इन प्रभावित परिवारों को मकान की जगह मकान मिलेगा।आर्थिक सहायता की जगह आर्थिक सहायता मिलेगी,रोजगार की जगह रोजगार दिया जाएगा। जमीन देने की जगह इन प्रभावित परिवारों को जमीन दी जाएगी।

बोह उप प्रधान के बोल   

पुप्पू राम उप प्रधान बोह पंचायत ने कहा कि आज रुलहेड पंचायत में हुए हादसे को एक साल पूरा होने पर उन परिवारों के सदस्यों की हुई मौत पर गहरा दुःख जताया और 10 लोगो की प्रतिमा के आगे फूल अर्पित करके श्रधांजलि दी।

पप्पू ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि एक साल बीत जाने के बाद भी हुए हादसे में प्रभाबित परिवारों की कोई सुध नही ली न ही सड़को की मुरम्मत, न ही प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद, न ही प्रभावित परिवारों को घर बनाने की सहायता हुई।

बल्कि आज कुछ परिवार बैंक से लोन उठा कर मकान बना रहे है। बड़े शर्म की बात है कि भाजपा सरकार ने हादसे में हुए प्रभावित परिवारों के साथ बहुत बड़ा मजाक किया है।अब इस सरकार से कोई उमीद नही है।

ये रहे मौजूद

इस मोके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, अल्पसंख्यक बर्ग शाहपुर कांग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह , सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर,अनसूचित जाति बर्ग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद,अन्य पिछड़ा बर्ग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,लीगल सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार,किसान कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष कैप्टन जनमेज सिंह,अध्यक्ष सहकारिता ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन कुमार,मत्स्य पालन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राम,युवा कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष विशाल कुमार,एस०टी०ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन बाली राम,पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन निर्मल सिंह,विचार विमर्श बिभाग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष प्रो०सुरेश राणा, चंगर पंचायती राज ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा इंटक ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ठाकुर,पूर्व कर्मचारी बर्ग अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...