16 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया व्‍यक्ति

--Advertisement--

Image

हिमखबर टीम / ऊना, शिमला

महिला पुलिस थाना में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज हुआ है। करीब 16 साल की लड़की के स्वजन ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करावाई है।

ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। स्वजन ने लड़की को अपने स्तर पर कई जगह तलाश किया। जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो पुलिस को सूचित किया।

स्वजन ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि कोई व्यक्ति शादी करने की नीयत से लड़की को भगा ले गया है। उनकी बेटी को जल्द तलाश किया जाए।

एएसपी प्रवीण धीमान ने कहा कि पीडि़त परिवार से जानकारी प्राप्त करके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

शिमला से अगवा छात्रा बारामूला से बरामद

राजधानी शिमला से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने कश्मीर के बारामूला में बरामद किया है। शिमला में टैक्सी चलाने वाले एक युवक के साथ यह लड़की भाग गई थी। दोनों ने वहां शादी कर ली थी।

यह दूसरा मौका है जब लड़की इस युवक के साथ गई थी। लड़की शिमला के एक स्कूल में पढ़ती है। उसके लापता होने की शिकायत बालूगंज थाना में दर्ज करवाई गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...