26 कांग्रेस नेताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी, केवल पठानिया कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के समन्वयक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का समन्वयक बनाया है।

पठानिया हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा के साथ कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों को विधानसभावार जिम्मेवारी सौंपी है।

प्रदेश सचिव अनिल शर्मा मंडी सदर, मुनीष शर्मा बल्ह, सेस राम आजाद नाचन, सुरेंद्र शर्मा शीलू सरकाघाट, किशोरी वालिया धर्मपुर, केशव नायक जोगिंद्रनगर, राकेश चौहान द्रंग, योगेश सैनी सुंदरनगर, आदित्य विक्रम सिंह सिराज और रूपेश कंवल करसोग का जिम्मा सौंपा गया है।

जिला कुल्लू में शर्मिला पटियाल मनाली, शशि किरण कुल्लू, सुनील शर्मा सुल्तान आनी और विकास कपूर को बंजार विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा है।

अन्य आदेशों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को जिला और जोन स्तर पर जिम्मेवारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची प्रभारी जिला किन्नौर, महासचिव बृज मोहन सोनी जिला चंबा के सहप्रभारी बनाए गए है।

प्रदेश महासचिव रितेश कपरेट जिला किन्नौर के प्रभारी महासचिव, प्रदेश महासचिव धर्मपाल ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष और शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी हर्ष महाजन के साथ लगाए गए हैं।

धर्मेंद्र धामी प्रभारी महासचिव जिला ऊना, बलविंदर सिंह बबलू सहप्रभारी महासचिव जिला ऊना, प्रदेश महासचिव अविनाश कपिला सहप्रभारी जिला बिलासपुर और विवेक कुमार महासचिव जिला हमीरपुर के सहप्रभारी बनाए हैं।

प्रदेश महासचिव महेंद्र स्तान जिला सोलन के प्रभारी महासचिव लगाए हैं ।

रोहित वत्स धामी को जिला लाहौल स्पीति में प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड़ के सहयोग के लिए जिम्मेदारी दी गई है। वह जिला के सभी ब्लॉकों में संगठनात्मक मामलों में समन्वय स्थापित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...