अस्पताल में दाखिल थी बहू, चिंता में ससुर भूला लाखों की FD व कैश वाला बैग

--Advertisement--

Image

नाहन, 9 जुलाई – नरेश कुमार राधे 

शहर में डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज के सुरक्षा गार्ड जयसिंह की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा हो रही है।

हुआ यूं कि बीती देर रात मेडिकल काॅलेज के सुरक्षा कर्मी को पुलिस सहायता कक्ष के पास खड़ी स्कूटी की सीट एक बैग बरामद हुआ।

चूंकि बैग काफी समय से वहीं रखा हुआ था और उसे कोई लेने भी नहीं आया।

लिहाजा सुरक्षा गार्ड ने अपनी डयूटी निभाते हुए बैग को सुरक्षित अपने पास कंट्रोल रूम में रख लिया।

बैग एचआरटीसी से सेवानिवृत बलबीर सिंह का था, जिनकी पुत्रवधू गायनी वार्ड में दाखिल थी। बीती रात उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया था।

संभवतः इसी परेशानी में बलबीर सिंह अपना बैग मेडिकल काॅलेज में खड़ी स्कूटी पर रखकर भूल गए।

बैग में चार लाख की एफडी के अलावा 30 हजार की नकदी, चार बैंकों की पास बुक, एटीएम कार्ड व वाहन से संबंधित दस्तावेज रखे गए थे।

बलबीर सिंह ने बैग को ढूंढने में काफी मशक्कत की। अंत में बैग मेडिकल काॅलेज में सही सलामत व पूरे दस्तावेजों के साथ मिलने से बलबीर सिंह की चिंता दूर हुई।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मी जयसिंह की ईमानदारी पर दिल से शुक्रिया अदा करते हुए आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...