हिमाचल में दो सगी बहनों ने उठाया खौफनाक कदम, PGI रैफर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जनपद में थाना बंगाणा के तहत गांव की दो सगी बहनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

जानकारी के अनुसार युवतियों ने यह कदम देर रात उठाया। युवतियों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों युवतियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया।

युवतियों में एक की आयु 15 वर्ष है व दूसरी 18 वर्ष की है। बताया जा रहा है कि एक युवती जमा दो की छात्रा है, जबकि दूसरी छात्रा ने जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

इन दोनों युवतियों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया या आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया, पुलिस छानबीन के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

फिलवक्त समाचार लिखे जाने तक एक युवती की हालत में थोड़ा सुधार आया है, जबकि दूसरी युवती जीवन मृत्यु से जंग लड़ रही है।

इस संबंध में पुलिस बंगाणा के एएसआई जगमोहन सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...