शिमला में पहली बार होगा पुलिस महिला सम्मेलन, अमित शाह करेंगे शिरकत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी में पहली बार दसवां महिला पुलिस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 5-6 अगस्त को शिमला के पीटरहॉफ में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे।

2 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश भर की 300 महिला पुलिस प्रतिनिधि भाग ले रही है। इनमें 100 पैरा मिलिट्री की प्रतिनिधि भी शामिल होंगी।

सम्मेलन में महिला पुलिस के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर मंथन किया जाता है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया की वर्ष 2002 में पहली बार यह सम्मेलन शुरू हुआ था। जिसमें महिला पुलिस के टॉयलेट की समस्या को उजागर किया गया था।

इसी तरह हर सम्मेलन में महिला पुलिस के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा के बाद हल निकालने की कोशिश की जाती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में 13 फ़ीसदी महिला है।

हिमाचल पुलिस में अब महिलाओं का कोटा बढ़ाकर 20 से 25 फीसदी कर दिया गया है। महिलाओं के प्रति अपराध कम हो इसलिए पुलिस में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि मामले में पुलिस ने 61 दोषियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की गई है। जिनमें 21 दलाल, 37 अभ्यर्थी, और 3 अभिभावक शामिल हैं।

इससे पहले 91 दोषियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। कुंडू ने बताया की पुलिस अधिकारियों की पेपर लीक मामले में संलिप्तता की जांच के लिए बोर्ड का गठन किया गया है, जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा , उनको बख्शा नहीं जायेगा।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने 420,120B ,201 IPC, के तहत 3 FIR दर्ज की थी। मामले में 171 गिरफ्तारियां की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...