मंडी की बेटी डॉ वसुधा कपूर ने लिखी “हाई ऑन हैप्पीनेस” बुक

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

एमबीबीएस की पढाई के साथ-साथ मंडी की बेटी डॉ वसुधा कपूर ने हाई ऑन हैप्पीनेस पुस्तक लिखी है। शुक्रवार को इस पुस्तक का विमोचन एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने किया।

डॉ वसुदा कपूर मंडी शहर की रहने वाली है और उन्होंने अपनी शिक्षा डीएबी सैनेटरी पब्लिक स्कूल मंडी से की।

डॉ वसुधा कूपूर के अनुसार यह पुस्तक किशोरावस्था वाले बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

उनके द्वारा लिखी गई यह पहली पुस्तक है। इनकी माता का नाम अणिमा कपूर है और पिता अनुराग कपूर का मंडी शहर में क्लीनिक है।

डॉ वसुधा  कपूर ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढाई के दौरान उन्होंने इस पुस्तक को लिखने शुरू किया।

किशोर अवस्था में बच्चे पढाई को लेकर ज्यादा सोच विचार में डूब जाते है, जिससे उनकी जिंदगी में कई परेशानियां शुरू हो जाती है। यह पुस्तक किशोर व युवाओं में नकारात्कम विचारों को दूर करने में मदद करेगी।

डॉ वसुधा  कपूर ने बताया किशोरावस्था में उन्होंने ने भी कई परेशानियों को झेला है। भविष्य में कोई भी किशोर ऐसी नकारात्मक विचारों से परेशान ना हो, किताब को लिखने का यही उनका उद्देश्य है।

डॉ वसुधा  ने बताया कि उन्हें बचपन से ही लिखने और पढ़ने का शौक रहा है और इस किताब को लिखने में उनके परिजनों से उनकी भरपूर मदद की।

इस किताब को लिखने में उन्हें इंग्लिश लेखक मॉर्गन हाउजल से प्रेरणा मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...