आजादी के अमृत महोत्सव पर किशन कपूर ने बगानी में किया हरियाली उत्सव का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

स्वस्थ पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी

धर्मशाला, 08 जुलाई – 

भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं हिमाचल वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांसद किशन कपूर ने हरियाली उत्सव-2022 के तहत बगानी पंचायत में पौधारोपण के साथ शुभारंभ किया।

सांसद किशन कपूर ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन पौधों के फलने-फूलने पर किसानों की फसलों को तबाह करने वाले बंदरों सहित कई वन्य-जीवों से भी छुटकारा मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव पर पर्यावरण के प्रति भावी पीढ़ी को जागृत करने के लिए हरियाली-2022 के तौर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है । इस श्रृंखला में देश के 75 स्थानों में धर्मशाला का भी चयन किया गया है ।

उन्होंने कहा है कि इन स्थलों पर फलदार, औषधीय एवं चारा प्रदान करने वाले पौधों के रोपण से जहां पर्यावरण सुदृढ़ होगा वहीं दूसरी ओर समाज को भी पर्याप्त लाभ पहुंचेगा।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर विभिन्न महिला मंडलों के अतिरिक्त प्रदेश के मुख्य अरण्यपाल ड़ी आर कौशल,डी एफ ओ (मुख्यालय) राहुल शर्मा, ए सी एफ दौलत राम धीमान, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द शर्मा , स्थानीय पंचायत के प्रधान एवं उपप्रधान सुरेश एवं विजय कुमार तथा नगर निगम धर्मशाला की वार्ड नं.17 की डिम्पल शर्मा भी उपस्थित थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...