चंबा के युवक ने मनाली में घर से चुराई मंहगी घड़ी व नकदी, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 8 जुलाई – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली में एक घर से महंगी घड़ी और नकदी चुराने पर चंबा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने 6 जुलाई की रात को यहां घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बीती रात मनाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवक को मनाली के पास से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा के अनुसार थाना मनाली में पुलिस ने शाम लाल पुत्र पृथीचंद निवासी गांव सलुणा डाकघर गुल्ली तहसील डलहौजी जिला चम्बा निवासी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मनाली पुलिस थाना में दविना शर्मा पुत्री नानक चंद निवासी क्लब हाउस रोड़ मनाली ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रात को एक अनजान व्यक्ति हाथ में दराट लेकर उसके घर आया था। उसके घर से नकदी और कीमती सामान चोरी करके भाग गया है। चोरी की सारी वारदात शिकायतकर्ता के घर में लगे CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हुई है।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर शिकायत कर्ता के घर में लगे CCTV कैमरा की फुटेज ली और आरोपी की तलाश मनाली में हर जगह की। बीती रात को पुलिस ने गश्त के दौरान ओल्ड मनाली पुल के पास आरोपी को काबू कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय लोक अदालत में 8415 मामलों का निपटारा

हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज शनिवार...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...