आधुनिक तकनीक से लैस फायर ब्रिगेड के 21 वाहनों को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

अग्निशमन विभाग के बेड़े में 21 नए वाहन जुड़ गए हैं। इन नए वाहनों की खरीद पर 7.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

7 करोड़ 64 लाख रुपए से खरीदे गए इन 21 वाहनों में 10 वाटर टेंडर, दो कम्बाइंड फोग एंड सीटू टेंडर, दो एडवांस टेंडर, सात क्विक रिस्पांस व्हीकल शामिल हैं।

सीएम ने बताया की आधुनिक तकनीक से लैस इन वाहनों से आगजनी की घटनाओं को काबू में करने के लिए सहायता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जैसे ही आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं, वैसे ही जानमाल की रक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों की आवश्यकता हैं। जिसे देखते हुए इन 21 वाहनों को प्रदेश के अग्निशमन विभाग के सुपुर्द किया गया हैं।

चार सालो में अग्निशमन विभाग ने अच्छा काम किया हैं इन वाहनों से विभाग के काम को बल मिलेगा। इन वाहनों को किनौर जिला के भावानगर के लिए दो व सांगला के लिए दो वाहन भेजे गए।

इसके अलावा शिमला जिला के बालूगंज के लिए एक वाहन, जुब्बल के लिए एक और टिक्कर के लिए दो वाहन भेजे गए। वहीं, बिलासपुर जिला के नैना देवी के लिए एक वाहन भेजा गया। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी वाहन भेजे गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...